एक फरवरी रविवार को सारा दिन धूप रही। शहर में फरवरी के दौरान ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगी। महीने की शुरुआत में दिनभर धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का सिलसिला बना रह सकता है। अधिकतम पारा सामान्य से थोड़ा कम या आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की उम्मीद है। पहले सप्ताह आंशिक बादल और एक-दो दिन बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं फरवरी में शहर का मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम साफ रहेगा और धूप तेज होगी और दिन का पारा 19 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। रात का पारा 7-10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। चौथे सप्ताह में हल्की गर्माहट बढ़ेगी, हालांकि सुबह-शाम ठंडक बनी रह सकती है। बारिश की बात करें तो फरवरी में औसतन 30-40 एमएम के आसपास होती है। इस बार 25 एमएम तक बारिश हो सकती है। अधिकांश बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर से 1-2 दिन तक सिमट सकती है। महीने में 22-25 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे धूप का असर ज्यादा दिखेगा। 2015 26.4 3.0 2016 27.4 2.4 2017 29.4 4.0 2018 28.0 3.6 2019 22.4 4.0 2020 25.2 2.3 2021 26.0 12.0 2022 21.0 8.0 2023 27.0 11.0 2024 24.0 8.0 2025 23.4 5.6 हेरिटेज स्ट्रीट में फरवरी के पहले दिन रविवार को निकली धूप में बैठकर न्यूज पेपर पढ़ते लोग। इस दौरान दिन का पारा 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।


