पांच बीघा में बनाई गोशाला, 250 से अधिक नंदियों को मिलेगा आश्रय

भास्कर संवाददाता | अकोदिया ग्राम दास्ताखेड़ी स्थित गोविंद जाने गोशाला में नवनिर्मित महाकाल नंदी गोशाला का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश और अन्य राज्यों से हजारों साधु-संत तथा गोसेवक उपस्थित हुए। यह गोशाला 5 बीघा भूमि पर बनाई गई है, जिसमें 250 से अधिक नंदियों को आश्रय मिल सकेगा। लोकार्पण समारोह में भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। नवनिर्मित नंदी गोशाला का उद्घाटन करने के साथ ही नंदियों की पूजा-अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर रामगिरी महाराज, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान, शाजापुर जिला अध्यक्ष रवि पांडे सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गोवंश की हत्या रोकने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारत में गोहत्या बंद होनी चाहिए। पंडित गोविंद जाने ने सनातनियों से जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो राम को आराध्य माने, गाय को माता माने और गंगा स्नान को महत्व दे, वे सभी एक हैं। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *