पांडुमल चौराहे से राजपुरा गेट तक सीसी रोड निर्माण शुरू:15 दिन तक मार्ग बंद, महापौर ने गुणवत्ता और पारदर्शिता के निर्देश दिए

बुरहानपुर में पांडुमल चौराहे से राजपुरा गेट तक सीमेंट-कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। इस मार्ग पर अगले 15 दिनों तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। महापौर माधुरी पटेल ने इसकी जानकारी दी है। नगर निगम द्वारा शहर की खराब सड़कों को सुधारने के लिए सीमेंट-कांक्रीट और डामरीकरण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। बारिश के बाद से सड़कों के निर्माण की मांग लगातार बढ़ रही थी। निगम ने अब इस दिशा में कदम उठाया है, जिससे आगामी 15 दिनों में कुछ सड़कों का काम पूरा होने की उम्मीद है। महापौर माधुरी पटेल ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महापौर ने आमजन से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में शहरवासियों को खराब सड़कों से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *