पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी साढ़े 51 किलो हेरोइन पकड़ी, नाबालिग समेत दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर | देहाती पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नार्को-तस्करी नेटवर्क के जरिया बने एक नाबालिग समेत दो तस्करों को वीरवार रात गिरफ्तार कर साढ़े 51 किलो हेरोइन बरामद की है। इसे 103 पैकेटों में पैकेट्स में भेजा गया था। इससे पहले पुलिस ने 24 घंटे पहले 42.9 किलो हेरोइन बरामद की थी। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार आरोपियों में एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ जीत निवासी गांव तलवंडी राय दादू, अजनाला के रूप में हुई है। इन्हें खासा के पास तब दबोचा गया, जब यह बाइक पर बॉर्डर से सप्लाई लेकर आ रहे थे। भास्कर इनसाइट चकमा देने के लिए नाबालिगों को इस्तेमाल कर रहे तस्कर, 11 महीने में 80 किलो की बरामदगी पुलिस को चमका देने के लिए बड़े तस्कर इन दिनों गरीब परिवारों से जुड़े नाबालिगों को खेप सप्लाई करवाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। बीते 11 महीने में अकेले अमृतसर में ही नाबालिगों से ही 80 किलो हेरोइन बरामद हो चुकी है। 6 जनवरी 2026 को बीएसएफ ने पंजाब पुलिस की मदद से 20 किलो हेरोइन के साथ 17 साल के युवक को पकड़ा था। 26 जुलाई 2025 को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने नाबालिग से 4 किलो हेरोइन बरामद की थी। उसे अटारी के काठियां से पकड़ा गया ​था। 10 मार्च 2025 को अमृतसर में 4 किलो हेरोइन के साथ एक नाबालिग को पकड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *