पाकुड़ में बाइक की सीट के नीचे मिला सांप:ड्यूटी जाते वक्त महिला को दिखा करैत, बाइक से कूदी; पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया

पाकुड़ जिले के महेशपुर में एक मोटरसाइकिल की सीट के नीचे करैत सांप मिलने से हड़कंप मच गया। संदीप कुमार पाल बाइक से अपनी पत्नी को स्वास्थ्य उप केंद्र छोड़ने जा रहे थे। महिला वहां जॉब करती है। इसी दौरान महिला की नजर सीट के नीचे छिपे सांप पर पड़ी। महिला ने तुरंत चलती बाइक से कूदकर अपने पति को सूचित किया। संदीप ने बाइक रोककर जांच की तो उन्हें भी सांप दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल वन विभाग के सर्प मित्र अशराफुल शेख को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सीट हटाकर सांप का सफल रेस्क्यू किया। भारत का चौथा सबसे जहरीला सांप करैत अशराफुल शेख ने बताया कि यह एक से डेढ़ साल का करैत सांप था, जो भारत का चौथा सबसे जहरीला सांप माना जाता है। सांप ने मोटरसाइकिल में ही केंचुल उतारा था, जिससे पता चलता है कि वह वहां काफी समय से रह रहा था। उन्होंने बताया कि करैत के काटने पर समय पर इलाज न मिलने से मौत हो सकती है। बरसात में सांपों का दिखना आम बात सर्प मित्र ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप इकोसिस्टम के लिए जरूरी हैं। बरसात में सांपों का दिखना आम बात है। ऐसी स्थिति में सांप को नहीं मारना चाहिए, बल्कि विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। बताते चलें कि सर्प मित्र अशराफुल शेख बरसात में काफी जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा है। वहीं उनके कार्यों की लगातार प्रशंसा हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *