पाकुड़ में श्रीराम कथा का भव्य आगाज:बिजली कॉलोनी के शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा, 9 दिवसीय आयोजन में जुटेंगे श्रद्धालु

पाकुड़ के बिजली कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से सोमवार को 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काली भाषण पोखर तक पहुंची। यहां से पवित्र जल भरकर यात्रा आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी तैनात रही। आचार्य विकास कुमार और हनुमंत लाल करेंगे कथा श्रीराम कथा का आयोजन 13 से 21 जनवरी तक चलेगा, जिसमें आचार्य विकास कुमार और हनुमंत लाल कथा का वाचन करेंगे। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल की स्थापना की गई है और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद नए वर्ष का यह पहला बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजकों ने बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *