जामताड़ा में सोमवार को सरसों तेल लोडेड ट्रक पलट गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए और सड़क पर बहते तेल को डिब्बे में इकट्ठा करने लगे। घटना नाला थाना क्षेत्र के घोलजोड़ के पास हुआ। इधर, पुलिस ने तुरंत ट्रक और बिखरे तेल के कार्टून को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ट्रक पूर्णिया से भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ पलट गया। इससे तेल के डिब्बे सड़क पर बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बहते तेल को डिब्बे में इकट्ठा करने लगे। इसी बीच पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।


