पारंपरिक झोटी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाई रंगोली

सिटी रिपोर्टर| भिलाई ग्रीन सिटी उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 6 में बुधवार को झोटी (रंगोली) प्रतियोगिता का आयोजन किया। मार्गशीष मास के प्रत्येक गुरुवार को मां लक्ष्मी का पूजन उत्कलवासी धूमधाम से घर-घर में मनाते हैं। इस पूजा से एक दिन पहले, बुधवार को घर के आंगन को गाय के गोबर से लिपा जाता है और लाल रंग के गेरु से गोल बनाए जाते हैं। चावल को भिगोकर पीसकर घोल तैयार किया जाता है और उसी से झोटी बनाई जाती है। यह पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। इस वर्ष भी जगन्नाथ मंदिर में झोटी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक ज्योति पंडा, शय्यल साहू और सागरिका रथ थे, जिन्होंने झोटी में माता लक्ष्मी की पूजा से संबंधित सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं का चयन किया। प्रथम पुरस्कार ज्योत्सना मलिक, द्वितीय झूली रानी और तृतीय पुरस्कार गीतांजलि त्रिपाठी को दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्कल सांस्कृतिक महिला मंडल द्वारा किया गया। इसमें संजू साहू, अनीता मिश्रा, मिनती रथ, संध्या महापात्र, सरोजिनी पाणिग्रही, नमिता साहू, झुनू पात्रो, पुष्पलताकर, अंजली चौधरी, विजयलक्ष्मी साहू, गीतांजलि साहू, गीतांजलि चौधरी, विजयलक्ष्मी पंडा, रीना दास, रेखा दास, पवित्रा मिश्रा, मंजू नाहक, प्राप्ति पाणिग्रही सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *