जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर ने हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी उत्सव मनाया। सदस्यों ने पारंपरिक लोक गीतों, ढोल की थाप पर नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कमल गुप्ता रहे। स्वादिष्ट रात्रि भोज की व्यवस्था दीपक पॉल द्वारा की गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. धन्या नायर और सचिव इकबाल अरोड़ा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


