भंगड़ा-गिद्दा डालकर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने मनाया लोहड़ी पर्व

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट में लोहड़ी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधान डॉक्टर पूजा कपूर ने स्वागत किया और सभी को लोहड़ी और न्यू ईयर की बधाई दी। डॉक्टर नवनीत अरोड़ा ने मंच का संचालन किया। पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर ने रोटरी के कार्यों और इस महीने में किए गए कामों की जानकारी दी। वहीं, हरविंदर सिंह ने तंबोला की गेम खिलाई। रोटरी क्लब के सदस्यों ने गिद्दा प्रस्तुत किया। डॉक्टर पूजा कपूर, वंदना बाली, डॉक्टर मंजू बाला, रजनी अग्रवाल, और डॉक्टर गुरप्रीत कोहली और पास्ट प्रेसिडेंट डॉक्टर सुषमा चावला ने पंजाबी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सदस्यों ने गीत भी गाए। लोहड़ी जलाई गई और सभी ने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पास्ट प्रेसिडेंट डॉक्टर एमएस भूटानी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ मंजू बाला थे, डॉक्टर जश्नीव कपूर, पास्ट प्रेसिडेंट टीपीएस बजाज, प्रेसिडेंट इलेक्ट तरसेम सिंह, विनोद कुमार, गुरु मोहन सिंह, दर्शन सिंह, नीलम, इकबाल सिंह, कुलदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *