रमणजीत बने यूनाइटेड नर्सेज एसो. ऑफ पंजाब के प्रधान

अमृतसर| यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन आफ पंजाब (यूएनएपी) की बैठक में रमणजीत सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा संगठन ने एक नई टीम का गठन भी किया। पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लिए गए फैसले में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की पूर्ण सहमति शामिल रही। प्रस्ताव पारित होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने रमणजीत सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद रमणजीत सिंह ने कहा कि वह यूनियन के सभी पदाधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ को साथ लेकर नर्सिंग समुदाय के अधिकारों, सुरक्षा और पेशेवर गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नर्सों की समस्याओं, कार्य परिस्थितियों, पदोन्नति, वेतन और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ रचनात्मक संवाद स्थापित कर नर्सिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *