सोसायटी ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी, मिठाई-उपहार बांटे

भास्कर न्यूज | जालंधर स्थानीय सामाजिक यूनाइटेड क्वीन क्लब के सदस्यों की ओर से शनिवार को वडाला चौक स्थित चानन वोकेशनल स्किल सेंटर में स्पेशल बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई गई। इस अवसर पर दिव्य दृष्टि की अध्यक्ष प्रवीण अबरोल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना था। पारंपरिक उल्लास और ढोल की थाप कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रांगण में पारंपरिक लोहड़ी जलाकर की गई। ढोल की थाप पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया और अपनी खुशी का इजहार किया। संस्था के स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ मिलकर पारंपरिक गीत गाए, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयों और उपहारों के साथ-साथ मूंगफली, रेवड़ी, गजक भी बांटी गईं। बच्चों के अभिभावकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि मानवता और प्रेम का एक सुंदर उदाहरण भी पेश कर गया। यहां डॉ. सुष्मा चावला, आस्था अबरोल, ओपिंदर कौर, गगन बेदी, अंजू गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *