पालड़ी एम क्षेत्र में दो गांवों में चोरी:बाइक सवार चोरों ने दुकानों को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

शिवगंज तहसील के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पालड़ी एम और उथमण गांवों में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इन घटनाओं में बाइक सवार तीन नकाबपोश चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं। जानकारी के अनुसार, उथमण गांव में चोरों ने एक मेडिकल दुकान के ताले तोड़े और दुकान में प्रवेश किया, जहां से उन्हें 70 रुपए मिले। इसके बाद उन्होंने एक टायर दुरुस्त करने वाले की दुकान का ताला तोड़कर गायों के लिए रखे गुल्लक से पैसे चुराए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात करीब 1 बजे गांव में सक्रिय थे। इसी दौरान, चोरों ने पालड़ी एम की इंदिरा कॉलोनी में कई मकानों के बाहर से कुंडी लगाई। उन्होंने एक दुकान और एक मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक किराना दुकान से सामान चुराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चोर बड़ी सजगता से घूम रहे थे। गांव में पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। इन घटनाओं से ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *