पाली में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार:जेब में रुपए देख बदमाश लग गए पीछे, बस में चढ़ते समय यात्री के निकाले रुपए

पाली में बस में चढ़ते समय यात्री की जेब से रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चुराए गए रुपए और वारदात में उपयोग की 2 बाइक भी बरामद की। रानी थाने के sho आनंद कुमार ने बताया कि नाडोल निवासी मांगीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया की 31 अक्टूबर को उसने बैंक से 50 हजार रुपए निकाले थे। 19 हजार रुपए की खरीदारी कर 31 हजार रुपए जेब में रखे थे। नाडोल के कोटडी तिराहे पर बस में चढ़ते समय अज्ञात लोगों ने उसकी जेब से 31 हजार रूपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। मामले में 27 साल के कुमार पुत्र शिवा निवासी कच्ची बस्ती फालना पाली, 35 साल के दिलीप कुमार पुत्र दरियाव, 19 साल के कन्हैया पुत्र मनोज और 20 साल के चन्दन पुत्र पप्पु निवासी शिवाजी नगर फालना जिला पाली को गिरफ्तार किया। जिन्होंने वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से चुराए गए रुपए और वारदात में उपयोग ली 2 बाइक बरामद की। आरोपी भीड़ भाड़ वाले इलाके में लोगों के रुपए और गहने चुराने का काम करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *