भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ और यूपी के बिजली ऑफिसों के निजीकरण का विरोध टेक्निकल सर्विस यूनियन की तरफ से किया गया। हाल गेट सिटी सर्किल के टीएसयू प्रधान गुरप्रीत सिंह जस्सल की अध्यक्षता में जताए रोष में कइयों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही सारे सरकारी आफिस का निजीकरण कर दिया है। परंतु अब केंद्र सरकार बिजली विभाग का निजीकरण कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र ने बिजली विभाग का निजीकरण किया तो पंजाब का हरेक बिजली कर्मचारी संघर्ष करने को तैयार बैठा है। वह कभी भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर उपप्रधान रणजीत सिंह, गोपाल मोहन, रामकृष्ण, दलजीत चंद, दविंदर सिंह, रजिंदर सिंह, मनीष कुमार, कृपाल सिंह, राजीव कुमार, रामतीर्थ, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।


