तुपकाडीह | पेटरवार के पिछरी उत्तरी पंचायत के जामटांड़ दामोदर नदी के बगल में गुरुवार को मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया। इसमें पिछरी सहित अगल-बगल के गांव के लोग अपना-अपना मुर्गा लेकर पहुंचे। मुर्गों को आपस में लड़ाया गया। आयोजन समिति द्वारा मुर्गा लड़ाई में जीतने वाले मुर्गा के मालिक को प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


