भास्कर न्यूज | जालंधर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बुधवार पंजाब भाजपा के महामंत्री एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर के निवास स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर राकेश राठौर ने स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी जालंधर दौरा रहा। पीएम मोदी श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने आ रहे हैं। इस धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों को लेकर नेताओं ने विस्तार से समीक्षा की। तरुण चुघ ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति साझा करते हुए कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस चुकी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, अमित भाटिया और वरुण नागपाल सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। तरुण चुघ का स्वागत करते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर व अन्य।


