लुधियाना। खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, सिविल लाइंस ने जलवायु परिवर्तन और पंजाब की कृषि पर प्रभाव विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया। इस अवसर पर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की कृषि मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने रबी और खरीफ फसलों पर बदलते तापमान और वर्षा पैटर्न के प्रभाव के बारे में छात्रों को जानकारी दी। साथ ही, किसानों को मौसम संबंधित सलाह और मदद देने वाले पीएयू के मोबाइल एप्स की जानकारी भी साझा की। डॉ. मुक्ती गिल और प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने विभाग प्रमुख कुलविंदर कौर और मुख्य अतिथि के प्रयासों की सराहना की।


