पीजी कॉलेज: छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया

भास्कर न्यूज | कोरबा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बुधवार को यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से एचआईवी एड्स पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.शिखा शर्मा के मार्गदर्शन व रेडक्रॉस की संयोजक डॉ.अवंतिका कौशिल, सदस्य डॉ.ज्योति राठौर के निर्देशन में हुआ। जागरुकता कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ.शैलेन्द्र कुमार गौतम, डॉ.रूपमती मरावी, पूर्वा रानी, अर्पणा कुजूर, चंदन चौहान के साथ यूजी व पीजी के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं आमजन को एचआईवी एड्स के कारणों, लक्षणों, रोकथाम तथा इससे संबंधित भ्रांतियों के प्रति जागरुक करना था। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के विशेषज्ञों व संगीता चनापे ने एचआईवी एड्स के संक्रमण के तरीकों, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच व उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि सही जानकारी और जागरुकता के माध्यम से इन बीमारी से बचाव संभव है तथा इससे पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। प्राचार्य डॉ.शर्मा ने ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में सही जानकारी का प्रसार समाज को स्वस्थ दिशा में ले जाने में सहायक होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *