रांची | बिरसा चौक स्थित पुराना भुसूर मौजा के सरना समाज के रैयत व ग्रामीण पुरखों को याद करते हुए मसना स्थल में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यहां लोगों ने पुरखों को भात, सब्जी, रोटी, भखरा सिंदूर, तेल, फूल, तपावन आदि चढ़ाया। भुसूर सरना समिति के अध्यक्ष विपिन खलखो, अजीत उरांव, अरविंत गाड़ी, कार्तिक मुंडा, गणेश कच्छप व अनिता बांडों ने इसकी अगुवाई की।


