भीलवाड़ा | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर की छात्राओं ने सोमवार को औद्योगिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी, व्याख्याता लता परिहार, शारीरिक शिक्षिका मीना सिंघवी, वरिष्ठ अध्यापिका सावित्री वैष्णव ने भ्रमण दल को बस से रवाना किया। भ्रमण दल के प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि दल सबसे पहले पोरवाल सिंथेटिक पहुंचा, जहां गजेंद्र सिंह राठौड़ ने इकाई का भ्रमण किया। इसके बाद एमएलवीटीईसीएस गए जो एक सिलाई केंद्र है, यहां किस तरह से कपड़ों की कटाई की जाती है यह प्रक्रिया जानी। इस मशीन से 1500 पीस को काटा जा सकता है।


