पुलिस का दावा: नीलावाया में हत्या जमीन के लिए हुई

दंतेवाड़ा | ग्राम नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर निवासी बंडी कोर्राम की हत्या किसी अज्ञात द्वारा कर दी गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना एवं संदेह के आधार पर नीलावाया सुनिल नेताम को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बंडी कोर्राम की हत्या का प्रमुख कारण भूमि विवाद एवं पुराने मतभेद थे। लगभग 3 वर्ष पूर्व बंडी कोर्राम के पुत्र हरेंद्र कोर्राम की हत्या हुई थी, जिससे बंडी कोर्राम के घर में संपत्ति का वारिसान उसके बाद और कोई भी नहीं होने से उसकी सारी जमीन जायदाद को हथियाने की नीयत से आरोपियों द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया। 16 सितंबर को शाम 07 बजे उसने बंडी कोर्राम को अन्य आरोपियों के साथ घेरकर धारदार हथियार से गले में वार कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपी महेश कोर्राम निवासी ग्राम नीलावाया पटेलपारा को भी गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों की कहानी अलग नीलावाया के ग्रामीणों ने बताया मृतक का परिवार और जिनको हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है दोनों परिवार अलग-अलग हैं, फिर जमीन हथियाने का सवाल ही नहीं उठता। ग्रामीणों ने बताया मृतक और आरोपियों के बीच कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *