पुलिस ने इनाम घोषित कर लोगों से मांगी मदद, नहीं मिली तो दोगुना की इनामी राशि

राजधानी के विभिन्न इलाकों में अपराध करने के बाद फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है। टेक्निकल सेल से लेकर गुप्तचर तक का सहारा लिया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिल रहा है तो आम लोगों से मदद मांगी जा रही है। मदद करने वाले लोगों का नाम गुप्त रखते हुए इनाम देने की भी घोषणा पुलिस कर रही है। हालांकि कई ऐसे मामले हैं, जिसमें इनाम की घोषणा किए जाने के बाद भी आरोपियों के बारे में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारी नंबर जारी कर आम लोगों से सूचना लेने का दावा तो करते हैं, लेकिन उनकी पहचान उजागर होने की दुहाई देते हुए ज्यादा कुछ नहीं बताते। सच्चाई यह है कि टेक्निकल सेल और सूचना तंत्र फेल हो जाने के बाद पुलिस को इनाम की घोषणा करनी पड़ी। इसके बावजूद आम लोगों से कोई खास मदद नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि कभी उसे इनाम की राशि बढ़ानी पड़ रही है तो कभी शहर में आरोपियों के पोस्टर चस्पां करना पड़ रहा है। 26 दिसंबर 2024 : रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ स्थित एसबीआई बैंक के बाहर पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 13.66 लाख लूटकांड में शामिल आरोपियों का नहीं मिला सुराग। क्या हुआ : पुलिस ने 12 दिनों बाद दो अपराधी का सीसीटीवी फुटेज जारी की व 20 हजार इनाम देने की घोषणा की। हालांकि इसके बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली है। 30 दिसंबर 2024 : पंडरा के आेटीसी मैदान स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े कारोबारी से हुए 13 लाख लूट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए अपराधियों पर 20 हजार इनाम की घोषणा की थी। शहर में विभिन्न जगहों पर वांटेड का पोस्टर चिपकाया गया था। क्या हुआ : हालांकि पुलिस को आम लोगों से कोई सूचना ​नहीं मिली। लेकिन गोलीकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 जनवरी को तीन महिला समेत 8 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 16 दिसंबर 2024 : पुरूलिया रोड स्थित कॉलेज से क्लास खत्म कर घर जा रही छात्रा के साथ सर्जना चौक के पास अनजान व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस काफी प्रयास के बाद भी आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। इसके बाद 19 दिसंबर को आरोपी की फोटो जारी करते हुए 5 हजार रु. इनाम की घोषणा की गई। क्या हुआ : कई दिनों बाद भी जब आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने 5 जनवरी को इनाम की राशि बढ़ाकर 10 हजार कर दी। फिर भी अबतक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। न ही कोई सुराग मिल पाया है। 14 दिसंबर 2024 : अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी की फोटो जारी करते हुए पुलिस ने 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की। क्या हुआ : पुलिस की टीम ने आरोपी को अगले ही दिन लोअर बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया। इनाम घोषित किए जाने के बाद ही सूचना मिली हाल के दिनों में हुए अपराध के बाद जारी किया गया इनाम और वर्तमान स्थिति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *