पुलिस ने कोहली को छातों से छिपाया, रात के अंधेरे में पेशी

भास्कर न्यूज | अमृतसर गायब 328 पावन स्वरूपों के केस में पकड़े एसजीपीसी के पूर्व सीए सतिंदर सिंह कोहली की पेशी पुलिस ने रात के अंधेरे में 10.30 बजे की। इससे पहले सारा दिन पुलिस अधिकारी पेशी शुक्रवार को कराने का झूठ बोलते रहे, ताकि कोहली को मीडिया के सामने आने से रोक जा सके। मगर रात में भी मीडिया पहुंच गया तो छातों और कड़ी बेरिकेडिंग करके कोहली की पेशी करवाई गई। एडीसीपी, एसीपी के होने के बावजूद पुलिस मुलाजिम मीडिया से बदसलूकी करते नजर आए। इस दौरान 100 पुलिस मुलाजिमों का कड़ा पहरा रहा। पुलिस इस बात का भी अंदेशा था कि पेशी के दौरान कोई विरोध करने न पहुंच जाए। इसलिए पेशी को गोपनीय रखा गया। गौर हो कि जिला कोर्ट में देर रात अदालत में आरोपी को पेश करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 27 जून 2022 को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को देर रात को पेश किया गया था। जबकि कोर्ट में पेश का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होता है। कोई बड़ा मामला हो तो जज को सूचित करने के बाद वह कोर्ट में बैठते हैं। इसमें पुलिस को कुछ कारणों को स्पष्ट करना होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *