पुलिस ने रसोइये की बेटियों की शादी में किया सहयोग:आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को दी 1 लाख 71 हजार की मदद

दिहोली पुलिस ने अपने थाने में कार्यरत रसोइये भीकमसिंह सैन की दो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। रसोइया पिछले 12 सालों से दिहोली थाने में सेवा दे रहा है। परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों ने मिलकर यह सहयोग राशि जुटाई। थाना प्रभारी बृजेश मीणा, पुलिस स्टाफ और जनसहयोग से कुल 1,71,111 रुपए नकद एकत्र किए गए। इसके अतिरिक्त, लगभग 2 लाख रुपए मूल्य के आभूषण, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान भी जुटाए गए। यह समस्त सामग्री रसोइये की दोनों बेटियों के विवाह में प्रदान की गई। भीकमसिंह सैन की दो बेटियों की शादी 30 नवंबर 2025 को तय हुई थी। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दो बेटियों की शादी का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। दिहोली थाना पुलिस ने उनकी स्थिति को समझते हुए यह पहल की। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने वाला कदम बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *