पुलिस ने 717 ग्राम हेरोइन और 470 नशीली गोलियों समेत 14 आरोपियों को किया काबू

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर पुलिस ने 717 ग्राम हेरोइन और 470 नशीली गोलियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के संबंध में शहर में बजाज डायरी के पास पहुंचे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अजय पुत्र बशीर निवासी बस्ती शेखा वाली फिरोजपुर शहर जो हेरोइन बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बताई की जगह पर छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया तो तलाशी का दौरान उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सिटी के दूसरे मामले में जांच अधिकारी एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित शहर में बॉर्डर रोड पर बोबी विज के पुराने शैलर से थोड़ा आगे से राहुल पुत्र जयकुमार निवासी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर को 66 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना सिटी के तीसरे मामले में जांच अधिकारी एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित खन्ना फार्म के नजदीक से वंश पुत्र जगनमोहन निवासी बाहनो वाला वेहड़ा और सूरज पुत्र रोशन लाल निवासी नई आबादी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। चौथे मामले में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर थाना सदर के अधीनस्थ गांव दरवेश के की दाना मंडी से गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव दरवेश के जिला फिरोजपुर को 527 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना एरिफके के जांच अधिकारी एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर गांव निजाम वाला से विक्रम उर्फ विक्की पुत्र राज निवासी बस्ती शेखा वाली फिरोजपुर शहर को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया उधर थाना घल्लखुर्द के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर पुलिस पार्टी सहित गांव घल्लखुर्द के सेम नाला से पुरुषोत्तम सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र नरेंद्र सिंह को 30 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना ममदोट की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर गांव वरयाम सिंह वाला से राणा पुत्र लाल निवासी गांव महल सिंह वाला को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना कुलगढ़ी के जांच सरकारी सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर कुछ खुशकरन सिंह उर्फ करण निवासी गांव न्यू सतीए वाला जिला फिरोजपुर को 120 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। थाना मक्खू के जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना पर रणजीत सिंह उर्फ राणा निवासी बस्ती मिशन मक्खू को 130 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। थाना मलावाला के जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर आरोपी बालम भट्टी निवासी वार्ड नंबर 13 मल्लावाला को 220 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। थाना मल्लावाला के दूसरे मामले में जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर आरोपी दीप कुमार निवासी टैंकी मोहल्ला मलावाला को 24 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना जीरा सिटी के जांच अधिकारी एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी कुलदीप सिंह निवासी नजदीक निरंकारी भवन स्नेर रोड जीरा को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना गुरुहरसहाए के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर पुलिस पार्टी सहित आरोपी दिलप्रीत सिंह निवासी गांव काहन सिंह वाला को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *