मोगा | खाटू धाम राजस्थान में 28 फरवरी से चल रहे फाल्गुन मेले में बाबा श्याम के दरबार में निशान चढ़ाने के लिए मोगा रोटी बैंक के सदस्य गीता भवन चौक से जयघोष लगाते हुए रवाना हुए। संस्था के सेवादार रवि गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च तक चलने वाले मेले में भारत वर्ष से लाखों श्रद्धालु निशान चढ़ाते है। मान्यता है कि श्याम दरबार में निशान व नारियल चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती है। वे खाटू धाम से 18 किलोमीटर पहले रिंग्स से हाथों में निशान लेकर दरबार तक पैदल जाएंगे। पौराणिक मान्यता है कि निशान यात्रा पैदल चलकर जाने और निशान ध्वज अर्पित करने से श्याम बाबा जल्द प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ण करते है। सभी सदस्य श्री सालासर धाम में बाला जी के दरबार में भी नतमस्तक होंगे।


