रंजिशन चलाई गोली, युवक घायल, आठ पर केस

फिरोजपुर| गांव मझ वाला में पुराने झगड़े में केस दर्ज कराने की रंजिश को लेकर विरोधी पक्ष की तरफ से घर में जाकर चलाई गई गोली में एक युवक के घायल होने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर चार आरोपी नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गांव निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गांव में हुए झगड़े में कुछ लोगों पर मामला दर्ज हुआ था जिसकी वो लोग पीड़ित पर रखते थे। इसी को लेकर 26 फरवरी को उनके गांव के दारा सिंह पुत्र मान सिंह, उसकी पत्नी मन्नत कौर, उनकी पुत्री राज विंदर कौर, रमन कौर पत्नी जसवंत सिंह और उनके साथ तीन/चार अज्ञात व्यक्ति जो कार और मोटरसाइकिल पर उनके घर आए और आकर दारा सिंह ने पिस्तौल से पीड़ित पर फायर किया जो उसे नहीं लगा और साइड से होकर कमरे के अंदर उसके भतीजे मनजीत सिंह की दाई कमर में लगने से वह घायल हो गया इसके बाद दूसरे आरोपियों ने घर पर फायरिंग की जिससे उनके घर के शीशे आदि टूट गए। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर उक्त चारों आरोपियों और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *