पूरा बिजली बिल भरने के बाद भी काट दिया कनेक्शन, कलेक्टर से बिजली कनेक्शन जुड़वाने की मांग

बैतूल| बिजली बिल की राशि पूरी जमा करने के बावजूद बिजली कनेक्शन काटने का मामला सामने आया है। धनराव चंदेल का स्थाई घरेलू कनेक्शन, बिना किसी कारण के काट दिया है। जबकि बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है। कोई बिजली बिल भी बकाया नहीं है। इसकी शिकायत धनराव चंदेल ने कलेक्टर से भी की है। उन्होंने मांग उठाई है कनेक्शन कटने से मानसिक रूप से वे परेशान हो गए हैं। उनके काटे बिजली कनेक्शन जोड़कर बिजली सप्लाई चालू करवाई जाए। इस बारे में बिजली कंपनी के एसई भूपेन्द्र बघेल ने बताया इस ओर ध्यान देकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *