आज दोपहर के बाद से राज्य के मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। कल से रांची में भी तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश होगी। वज्रपात भी हो सकता है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की आेर से अॉरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 4 अप्रैल के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
नोट : पांच सालों में 2020 और 2023 में ही अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पिछले 5 साल में वर्ष 2022 में अप्रैल में एक दिन भी बारिश नहीं, 2024 में मात्र 3.2 मिमी बारिश हुई थी। अप्रैल महीने में हीट वेव चलने की पूरी संभावना है। पूरे महीने तेज गर्मी परेशान करेगी। हालांकि दो या तीन दिन तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी आैर अरेबियन सागर से नमी आएगी आैर एक जगह कंवर्जन होगा। ऐसे में हाई तापमान की वजह से तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश कुछ इलाके में उन निर्धारित जगहों पर होगी, जहां बंगाल की खाड़ी आैर अरेबियन सागर से नमी आने के बाद कंवर्जन होगा। जिन जगहों से बादल गुजरेंगे, वहां गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। माह के अंतिम हफ्ते में पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। क्यों बदल रहा मौसम… बंगाल की खाड़ी आैर अरब सागर से नमी आ रही है। दो जगह से नमी आ रही है तो बीच में कंवर्जन हो रहा है। तापमान हाई है, ऐसे में बारिश की संभावना होती है। हालांकि यह बारिश एक निश्चित क्षेत्र में होती है। बंगाल की खाड़ी आैर अरब सागर से नमी आने की वजह से ही झारखंड में मौसम बदलेगा। कुछ जगहों पर आेलाबृष्टि भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आएगी नमी, दोनों के कन्वर्जन के बाद तापमान बढ़ा तो होगी बारिश नोट : 10 सालों में वर्ष 2016 और 2022 में ही अधिकतम तापमान 42 और 41.6 डिग्री तक पहुंचा था।


