राजभवन के पास युवक को पीटा, कोतवाली थानेदार भीड़ से बचाकर ले आए थाना

रांची | राजभवन के पास मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों ने एक युवक की पीछा करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। मारपीट किए जाने की जानकारी मिलते ही कोतवाली थानेदार आदिकांत महतो खुद मौके पर पहुंचे आैर युवक को बचाकर थाना ले आए। युवक पुलिस का जवान है। हालांकि वह सादे लिबास में था आैर ड्यूटी में नहीं था। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को भी समझा-बुझा कर शांत करा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *