रांची | ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02817/ 02818 और ट्रेन संख्या 02819/ 02820 रांची- नई दिल्ली – रांची स्पेशल दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 02817 रांची- नई दिल्ली स्पेशल 2 अप्रैल को रांची से प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेन केवल एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन रांची से 14.00 बजे छूटेगी, जो डाल्टनगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली 14.00 बजे होगा। वहीं ट्रेन संख्या 02818 नई दिल्ली- रांची स्पेशल 3 अप्रैल को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। केवल एक ट्रिप चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 15.50 बजे छूटेगी। ट्रेन संख्या 02819 रांची- नई दिल्ली स्पेशल 4 अप्रैल को रांची से छूटेगी। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप करेगी और रांची से 14.00 बजे छूटेगी। यह ट्रेन गोमो, गया, प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली 18.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली – रांची स्पेशल 5 अप्रैल को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह नई दिल्ली से 19.30 बजे छूटेगी।


