पाली के कोतवाली थाने में पूर्व पार्षद शमीम बानो ने कमलेश वैष्णव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बदनाम करने, लज्जा भंग करने और कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाने के SHO रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि पाली के सब्जी मंडी रोड रहने वाली शमीम बानो ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह पिछले 11 वर्ष से दीन दयाल गौड पुत्र नेमीचंद निवासी जोधपुर की ओर से शहर में आयोजित मेलों मे जूते-चप्पल की दुकान (स्टॉल) लगाती आ रही है।
23 जनवरी की दोपहर करीब 3.30 बजे में अपने भतीजे इदरीश अली के साथ स्कूटी लेकर रामलीला मैदान मेला ग्राउंड में जा रही थी। इस दौरान कमलेश वैष्णव निवासी पाली ने उसे रोका और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि कमलेश वैष्णव ने मेले में दुकान चलाने के बदले कमीशन की मांग की। वरना सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी। वह मेले में कई तो कमलेश वैष्णव पीछे-पीछे आ गया और उसके साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत जब उसने मेला आयोजक दीन दयाल से भी की। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कमलेश वैष्णव ने घटना का वीडियो बनाकर सोलश मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मेरी समाज व जान पहचान मे प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।


