पूर्व प्रमुख ने सानवी ऑटोमोबाइल का उद्घाटन किया

हजारीबाग | एनएच 33 मुख्य मार्ग पतरातू चौक के पास जयश्री ड्रीमहोम प्राइवेट लिमिटेड एवं केकेए डेवलपर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हजारीबाग में पहला प्रोजेक्ट भाव्या सिटी के नाम से बनाया जा रहा है। इस टाउनशिप में ग्राहकों महानगरों के तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस 3 बीएचके एवं 1 बीएचके फ्लैट बनाए जा रहे है। भाव्या सिटी लोगों को आपके सपनों का घर उचित बजट में उपलब्ध कराया जा रहा है । यह सिटी में पूरी एरिया नगर निगम द्वारा एप्रूव्ड एवं सीएनटी फ्री है। भाव्या सिटी के संचालक विकास रंजन ने बताया है कि इस भव्य सिटी में कई ब्लॉक बनाए जा रहे हैं जिसमें लोगों की सुविधा के लिए मंदिर, जॉगिंग ट्रेक, भव्य प्रवेश द्वार, जिमखाना, 24 घंटा पावर की सुविधा, बेहतर पार्किंग एरिया, गार्डन की सुविधा, प्रदूषण मुक्त एरिया, लिफ्ट की सुविधा, कम्युनिटी हॉल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जिससे रहने वाले ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस भाव्या सिटी में फ्लैट की बुकिंग जारी है। बैंकों द्वारा लोन की भी सुविधा उपलब्ध है। बड़कागांव | हजारीबाग रोड स्थित दीपक बेकरी के बगल में सानवी ऑटोमोबाइल का शुभारंभ हुआ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख टुकेस्वर प्रसाद के हाथों फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रोपराइटर बॉबी कुमार ने बताया कि हमारे यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी ₹40000 से शुरू है। इलेक्ट्रिक स्कूटी के अलावा ई रिक्शा टोटो की भी बिक्री के साथ सर्विसिंग भी होगा। एवं पार्ट्स उपलब्ध रहेंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, प्रोपराइटर बॉबी कुमार, तुलसी साहू, बबलू कुमार, रंजन कुमार ,पवन कुमार, पिंकी कुमारी, विकास कुमार, चितरंजन कुमार ,दीपक कुमार, सागर कुमार ,सोनू कुमार ,रोशन कुमार,रोशन कुमार ,आनंद कुमार उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *