सारंडा जंगल में वज्रपात से CRPF अधिकारी की मौत:बालिबा कैंप में तीन अन्य अधिकारी घायल, कैंप से कुछ दूरी पर हुई घटना

चाईबासा के सारंडा जंगल स्थित बालिबा कैंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गुरुवार शाम वज्रपात की घटना हुई। इस हादसे में सीआरपीएफ के दो अधिकारी और झारखंड पुलिस के दो एएसआई घायल हो गए। घायलों को तत्काल टाटा मेन अस्पताल नोवामुंडी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह की मौत हो गई। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने इस घटना की पुष्टि की है। तीनों का इलाज टाटा मेन अस्पताल नोवामुंडी में जारी वज्रपात से घायल हुए अन्य अधिकारियों में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल शामिल हैं। साथ ही झारखंड पुलिस के एएसआई सुदेश और एएसआई चंद्रलाल हांसदा भी घायल हुए हैं। तीनों का इलाज टाटा मेन अस्पताल नोवामुंडी में जारी है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक अधिकारी एमपी सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *