भास्कर न्यूज| गिरिडीह गिरिडीह कार्यालय की टीम ने 14 मई को नगर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार और सहायक अभियंता सुजीत उपाध्याय ने कर्मचारियों के साथ छापेमारी की। दुलारे खान, संकट मोचन मंदिर बड़ा चौक निवासी के घर में एलटी तार में अवैध टोका लगाकर बिजली जलाने का आरोप मिला। उस पर 28,700 रुपए जुर्माना लगाया गया। अर्जुन धीवर पर 10 हजार, महावीर यादव, कोलडीहा पर 39,300, रितलाल यादव, कोलडीहा निवासी पर 27,500, मो. मुख्तार, कुंजरा मुहल्ला पर 38,300 और शमशेर अली, कुंजरा मुहल्ला निवासी पर 18,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कनीय अभियंता ने नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद ने आवेदन को गंभीरता से लिया। थाना कांड संख्या 124/025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे सरकार को नुकसान पहुंचता है।


