पूर्व सीएम समेत दिग्गज नेताओं का अलवर दौरा रद्द:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेंश्वर डूडी का निधन,

अलवर और खैरथल में होने वाले कांग्रेस नेताओं के दौरे को रद्द कर दिया गया है। इसका कारण राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन होना बताया गया है । उनके निधन से पूरे प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, शनिवार को खैरथल में कांग्रेस की बड़ी जनसभा आयोजित होने वाली थी। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम तय था। गहलोत सुबह 10 बजे अलवर पहुंचने वाले थे और 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद खैरथल रवाना होना था। लेकिन रामेश्वर डूडी के निधन की खबर मिलते ही सभी नेताओं ने अपना दौरा रद्द कर दिया। कौन थे रामेश्वर डूडी
रामेश्वर डूडी राजस्थान की राजनीति में एक किसान नेता और आधुनिक जाट नेता के रूप में जाने जाते थे। वे पेंट-शर्ट पहनने वाले जाट नेता के तौर पर भी लोकप्रिय रहे।साल 2004 में बीकानेर लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता धर्मेंद्र को कड़ी चुनावी टक्कर दी थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब 25 महीनों से कोमा में थे। उनका अंतिम संस्कार आज बीकानेर में ही किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डूडी का जाना पार्टी और प्रदेश दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *