पेंड्री पुलिया के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

भास्कर न्यूज । डौंडी सोमवार को डौंडी-घोटिया मार्ग पर पेंड्री पुलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डौंडी के पास ग्राम बेलरगोंदी निवासी गुलशन मंडावी (20 वर्ष) कुछ िदनों पहले अपने नाना रामाधार गावड़े के घर ग्राम घोटिया में धान की कटाई व मिंजाई करने के लिए आया था। धान का काम होने के बाद पड़ोसियों के घरों के धान की मिंजाई कर रहा था। सोमवार को शाम 4 बजे वह अपने परिजन अनुराग के साथ बाइक में सवार होकर पेंड्री गांव की ओर जा रहा था कि सामने की ओर आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। तत्काल 108 एम्बुलेंस से घोटिया के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया। बालोद से धमतरी अस्पताल ले जाते समय गुरूर और पुरूर के बीच उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसके गृह ग्राम बेलरगोंदी में अंतिम संस्कार किया गया। डौंडी पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर की चपेट में आया था युवक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *