बीजापुर| जिले के पोटाकेबिन अनुदेशकों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ पैदल मार्च भी किया। नए बस स्टैंड से कलेक्टर तक निकाली गई रैली में पोटाकेबिन अनुदेशकों ने मांगों को लेकर नारे लगाए। फिर कलेक्टोरेट पहुंचे और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सभी पोटाकेबिन अनुदेशकों को आगामी शिक्षक भर्ती में टीईटी में शिथिलता देते नियमित या मर्ज करने, वर्ष 2026-27 के एडब्ल्यूपी में अनुदेशकों का वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रूपए करने सरकार को प्रस्ताव भेजने, पूर्णकालिक कार्य के बावजूद उन्हें पार्ट टाइम शिक्षक बताकर कम मानदेय देने के चलते सरकार को सही जानकारी देने और अनुदेशकों से 24 घंटे सेवा लेने के बजाय केवल कार्यालयीन समय में काम लेने की अनुमति देने की मांग की है।


