पोस्टर पर विधायक की फोटो नहीं होने पर हुआ हंगामा:एमएलए भदेल ने उपायुक्त से कहा- क्या हम प्रोटोकॉल में नहीं? हम चले जाते हैं करवा लो मंत्री जी से प्रोग्राम

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एडीए की श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक अनीता भदेल की फोटो पोस्टर पर नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। विधायक अनीता भदेल के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। वहीं, कार्यक्रम में विधायक अनीता भदेल ने मंच से संबोधित करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। एडीए की और से श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर योजना का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही कई शिलान्यास कार्यक्रम किए गए। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ ही विधायक अनीता भदेल कार्यक्रम में शामिल हुई थी। पोस्टर पर विधायक की फोटो नहीं होने पर कार्यकर्ता हुए नाराज सोमवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नसीराबाद रोड स्थित माखुपुरा खेल मैदान में एडीए की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीए की ओर से मंच पर लगाए गए पोस्टर में विधायक अनीता भदेल की फोटो नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यक्रम का विरोध करते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। इस दौरान एडीए के अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं से कई समझाइश का प्रयास किया गया। विधायक अनीता भदेल कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर फोटो नहीं होने को लेकर भदेल से शिकायत की। साथ ही कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया। तभी मौके पर विधायक अनिता भदेल की ओर से आयुक्त और उपायुक्त से बातचीत की गई। विधायक भदेल ने उपायुक्त निशा सारण से कहा कि क्या हम प्रोटोकॉल में नहीं? हम चले जाते हैं करवा लो मंत्री जी से, तभी वापस अनीता भदेल ने कहा मेरे कार्यकर्ता नहीं रहेंगे तो मैं यहां कैसे रहूंगी। मेरे कार्यकर्ताओं के पीछे ही तो मैं हूं। तभी आयुक्त की ओर से की गई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। भदेल बोली- सरकारी सिस्टम में इतनी जंग के धक्का देकर करवाना पड़ता काम विधायक अनीता भदेल ने संबोधित करते हुए कहा इस क्षेत्र के बारे में पता किया तो पता चला कि यह पूरी जमीन एडीए की है। तभी एडीए की जानकारी मिलने के बाद स्कीम बनाने की शुरुआत की थी। लेकिन कहते हैं कि सरकारी सिस्टम में इतनी जंग लग गई है कि वहां हर बार धक्का देना पड़ता है। तभी अधिकारियों को धक्का दे देकर इसका रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इसके बाद एडीए के द्वारा मुझसे पूछा गया कि इसका नाम क्या दिया जाए। भदेल ने कहा कि धन्यवाद एडीए को की उन्होंने हमें महत्व दिया और कम से कम नाम हमसे पूछा। नहीं तो अपनी मर्जी से कोई भी नाम रख देते। हमसे पूछा तो हमने हमारे संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से योजना रखने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसमें 288 प्लॉट है। इस स्कीम के लिए बहुत मैंने मेहनत की है। एडीए में धक्का मार कोई काम नहीं होता है। उसके लिए नेता को हर स्तर पर जूझना पड़ता है। भदेल बोली- मंत्री महोदय हमारी कभी-कभी सुनते हैं, हम चले जाते हैं आप बात कर लो.. विधायक अनीता भदेल की ओर से मन से अपना संबोधन लगातार जारी रखा गया। इसी बीच उन्होंने मंच से कहा- देवनानी जी आप तो बात कर लेंगे मंत्री जी आपके पास आ जाएंगे। लेकिन मंत्री महोदय हमारी कभी-कभी सुनते हैं, यह तो हम चले जाते हैं आप बात कर लो। हम तो मंत्री जी को सुनाने के लिए आए हैं। आप भी सुनो क्योंकि आप भी अध्यक्ष हो। भदेल ने कहा- डेयरी बूथ की आड़ में सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है। लोगों को चलने के लिए सड़क पर रास्ता नहीं है। अशोक गहलोत के सलाहकार ने यह नया रास्ता निकाला था। किसी तरह से जिसको बूथ अलॉट होगा उनसे श्रेय देंगे और हमारी सरकार बना देंगे। लेकिन अशोक गहलोत के दोबारा सरकार अब नहीं बनेगी। चाय उन्होंने कितने भी डेयरी बूथ लगा दिए हो। भदेल बोली- आपके पास जो मंत्रालय इसमें बहुत सारे काम का स्कोप भदेल ने कहा- अंत में यह निवेदन है और यह राजनीतिक बात है। यह आपके कान में भी मैं कह चुकी हूं। लेकिन आप कहोगे तो मैं वापस आपके कान में कह दूंगी और सार्वजनिक नहीं कहूंगी। लेकिन इतना ही निवेदन है कि आपको यह मंत्रालय मिला। इस मंत्रालय में बहुत सारा काम करने का स्कोप है। मेरा यही आग्रह है कि हमारे कुछ अच्छे अधिकारी हैं और मैं जिनकी बात कर रही हूं उनको भी आप यहां पर पद स्थापित कर दें। जल्द मिलेगा योजना का लाभ मंत्री झाबर सिंह खारा ने कहा- अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ कई शिलान्यास कार्यक्रम किए गए हैं। आवेदन शुरू हो चुके और उसकी जांच के बाद भूखंड आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह भी पूरे प्रयास रहेंगे की आवेदन के साथ विकास कार्य भी पूरे हो जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *