प्रतापगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित विराट त्रिशूल दीक्षा एवं हिंदू महाकुंभ का आयोजन 12 जनवरी को ग्राम वरमण्डल हवाई पट्टी पर किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 7000 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी और उन्हें सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख दीपक शाह के अनुसार, कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर (वृंदावन धाम), अभयदास महाराज (तखड़गढ़ धाम), मणिमहेश चेतन महाराज, भीमा शंकर शास्त्री और क्रांतिकारी प्रवक्ता गुरुदेव मनोज कश्यप जैसे प्रमुख संत उपस्थित रहेंगे। बजरंगदल के क्षेत्रीय संयोजक राजस्थान किशन मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। विहिप जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया-कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। विभिन्न गांवों और प्रखंडों में बैठकें आयोजित की गई हैं और एक विशाल डोम का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में विहिप जिलाध्यक्ष पुष्करलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मीणा, सह मंत्री मुकेश कुमावत, बजरंग दल जिला संयोजक महेश बारोलिया और जिला सह संयोजक पुरंजय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।


