प्रतापगढ़ हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा:एक पिस्टल और 5 कारतूस भी बरामद कर किए जब्त

प्रतापगढ़ में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर फैजल खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई आर्म्स एक्ट के तहत की है। कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अक्षयपुर निवासी फैजल खान डाक बंगले के पास अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है और किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस पर पुलिस टीम एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर मानपुर रोड पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम को देखा, फैजल खान भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। फैजल खान पर कोतवाली थाने में कई संगीन अपराधिक मामलों में पहले से मामले दर्ज हैं, और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *