1 साल से फरार 4 साइबर ठग गिरफ्तार:आरोपी कई लोगों से कर चुके हैं ठगी, चोरी के मोबाइल और फर्जी सिमों से कर रहे थे वारदात

डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने 1 साल से फरार चल रहे 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि चारों आरोपी पिछले 1 साल से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर हासिम, अकरम, ओसाब, मुबीन निवासी गांधानेर थाना पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर कई लोगों से कई लोगों से ठगी करने का आरोप है। चारों आरोपी एक ग्रुप बनाकर अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी करते थे। साइबर ठगी के लिए आरोपी चोरी के मोबाइल और फर्जी सिमों का उपयोग करते थे। जिसके बाद ठगी की रकम को फर्जी डॉक्यूमेंट से खोले गए खातों में डलवा कर ATM के द्वारा पैसे निकाल लेते थे। आरोपी जिन मोबाइल का उपयोग कर रहे थे उन मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज थी। जिसकी लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *