प्रताप नगर में ढाबे वाले से झगड़े में जीजा ने चलाई गोली जो साथ आए साले की लगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी में रात 2 इलाकों में झगड़े के दौरान गोलियां चलने की घटनाएं हुई है। जिसमें एक मामले में टांग में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया, वहीं दूसरे मामले में घर के बाहर आरोपियों ने 3 हवाई फायरिंग की। पहले मामले में प्रताप नगर के रहने वाले वंशु ने बताया कि उसका यहां एक ढाबा है और रोजाना की तरह 26 मार्च की रात को अपने ढाबा पर काम कर रहा था। इतने में सामने किराय पर रह रहे जीजा-साला उसके ढाबे पर खाने का ऑर्डर देने आए। उन्होंने 15 रोटी कहा था तो उन्होंने उनके ऑर्डर को पूरा किया। दोनों नशे में थे, तो उसे गाली देते हुए कहा कि 15 रोटी में क्या होगा। जब उसने कहा कि गाली न दे ढाबे में महिला ग्राहक भी बैठी हैं तो युवक ने अपने साले को पिस्तौल लाने के लिए कहा। उसका साला जब पिस्तौल लेकर आया तो उसने उसके माथे पर लगा दी। इस दौरान झगड़ा हो गया। अपनी जान बचाने के लिए पिस्तौल को ऊपर किया और झड़प हो गई। इसी दौरान युवक ने अपने ही साले की टांग में गोली मार दी। वंशु ने कहा कि यह घटना रात साढ़े 10 बजे की है जो सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जख्मी को अस्पताल ले गई है। मौके पर पहुंचे एएसआई ने कहा कि पिस्तौल रिकवर कर लिया है। जख्मी सुखजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया है। जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *