प्रति किलो 302000

(+11000) . शांति समिति की बैठक स्थान पचंबा थाना परिसर में समय : दोपहर 3 बजे से .सदर अस्पताल ओपीडी : सुबह 9.00 बजे से अपराह्न के 1.00 बजे तक डॉ रजी अरशद अपराह्न के 1.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक डॉ राजेश चंद्रा रात्रि के 9.00 बजे से सुबह के 9.00 बजे तक डॉ रजी अरशद दिन 280 अधिकतम | रात 120 न्यूनतम (रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (+4420) (+4700) तापमान में बदलाव संभव। देवरी | गावां-खरगडीहा मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में देवरी थाना क्षेत्र के खोरोडीह गांव के 75 वर्षीय वृद्ध उमन मियां गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर घायलावस्था में उठा कर नजदीकी अस्पताल में ले गया जहां उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उमन मियां मंडरो चौक से पैदल अपना घर खोरोडीह जा रहा था उसी क्रम में पीछे से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे उमन मियां सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। गिरिडीह| डुमरी प्रखंड की कारीपहरी पंचायत अंतर्गत पूरनाडीहा टोला निवासी रितेश सोरेन गुजरात जते समय लापता हो गया। बीते 8 दिसंबर को अपने पांच साथियों के साथ रोजगार की तलाश में गुजरात के सूरत जाने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, 10 दिसंबर की रात करीब 2 बजे विरामगाम रेलवे स्टेशन से रितेश के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि लापता होने की सूचना तुरंत स्थानीय थाना में दी गई थी। इसके अलावा जनता दरबार में भी आवेदन देकर प्रशासन से मदद मांगी गई, लेकिन अब तक रितेश का कोई सुराग नहीं मिला है। इस अनिश्चितता ने परिवार को मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान कर दिया है। गिरिडीह |जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर दफ्तरों का चक्कर काट परेशान भुक्तभोगी अब समाहरणालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गया है। कहा है कि जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता है उसका धरना जारी रहेगा। मामला जमुआ थाना क्षेत्र के गांडो मौजा अंतर्गत खिजुरियाटांड़ गांव का है। धरना पर बैठे खरगडीहा निवासी मुन्ना साव व सहदेव साव ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें कहा है कि 20 वर्ष 10 िडसमिल जमीन खरीदी, रजिस्ट्री भी कराई। उस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। हटाने की बात कहने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। थाना व अंचल से इंसाफ नहीं मिला तो डीसी ऑफिस के सामने अब धरना पर बैठना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *