भास्कर न्यूज|गढ़वा चाईबासा के नोवामुंडी में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल गढ़वा के चार होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जिला टीम का हिस्सा बने इन चारों खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतीक दुबे ने गोल्ड मेडल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं सत्यम कुमार और आयुष कुमार ने सिल्वर मेडल तथा चंद्रशेखर चौधरी ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया। इन उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गढ़वा जिले को गौरवान्वित किया है। विशेष रूप से, गोल्ड मेडल विजेता प्रतीक दुबे का चयन झारखंड राज्य की टीम में हुआ है। वे 18 से 25 जून 2025 तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतीक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया है।विद्यालय के निदेशक संजय सोनी, प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी, सरिता कुमारी, अल्पना सोनी, जूही दुबे, तलत फिरदौस, निस्बत खान, राजीव, सुनील सोनी, अविनाश, परशुराम दुबे सहित सभी शिक्षकों ने प्रतीक को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


