कासं|सवाई माधोपुर प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी, कृषि विभाग के आदेशानुसार ग्राम-2026 (ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट-2026) के अन्तर्गत प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर कानाराम ने बताया कि 31 जनवरी, 1 फरवरी और 5 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले शिविरों में प्रत्येक गिरदावर वृत पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से किसानों एवं पशुपालकों सहित आम लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभांवित किया जाएगा। 31 जनवरी को सवाई माधोपुर की कुस्तला, चौथ का बरवाड़ा की शिवाड़, खण्डार की मेई कलां, बौंली की दतूली, मलारना डूंगर की शेषा, बामनवास की बिछोछ एवं बामनवास पट्टी कलां, गंगापुर सिटी की बाढ़ कला और वजीरपुर की खंडीप में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 1 फरवरी को सवाई माधोपुर की रवांजना डूंगर, खण्डार की बहरावडा खुर्द, बामनवास की बैराड़ा, बामनवास पट्टी खुर्द, गंगापुर सिटी की तलावड़ा, वजीरपुर की रायपुर, 5 फरवरी को सवाई माधोपुर की श्यामपुरा, चौथ का बरवाड़ा की पांवडेरा, खण्डार की पाली, बौंली की मामडोली, मलारना डूंगर की बिच्छीदौना, बामनवास की बरनाला एवं खेडली, गंगापुर सिटी की कुनकटा कलां, वजीरपुर की वजीरपुर तथा 6 फरवरी को सवाई माधोपुर की कुण्डेरा एवं खिलचीपुर, चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, खण्डार की बालेर, बौंली की कोलाड़ा, मलारना डूंगर की चक बिलोली, बामनवास की बाटोदा एवं शफीपुरा में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 फरवरी को सवाई माधोपुर की फलौदी, खण्डार की गोठबिहारी, बौंली की बपूई, बामनवास की अमावरा, 8 फरवरी को सवाई माधोपुर की लहसोड़ा, बामनवास की जाहिरा तथा 9 फरवरी को सवाई माधोपुर की सवाई माधोपुर एवं ठींगला जटवाड़ा, चौथ का बरवाड़ा की चौथ का बरवाड़ा, खण्डार की डूंगरी, बौंली की पीपलवाड़ा, मलारना डूंगर की मलारना चौड़ एवं बामनवास की ककराला में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


