प्रबंधित मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर डीसी ने अधिकारियों संग की चर्चा

भास्कर न्यूज| चाईबासा मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सारंडा अभिरुप सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट नीतीश कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में एनसीओआरडी समिति की बैठक की गई। उक्त बैठक में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के तहत निषेध मादक पदार्थों का जिला अंतर्गत उत्पादन, भंडारण, भक्षण आदि पर पूर्ण रूप से रोकथाम लगाने से संबंधित दीर्घकालिक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा किया गया। इसके अलावा जिला अंतर्गत अफीम की खेती विनष्ट किए गए खेतों वन भूमि पर वैकल्पिक खेती वन रोपण आदि के कार्यों को बढ़ावा देते हुए संबंधित जनों को कृषि वानिकी से जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि पाबंदी मादक पदार्थ के विरुद्ध जिला में आयोजित होने वाले तकरीबन सभी कार्यक्रमों में मादक पदार्थ के दुरुपयोग से होने वाले हानि को दर्शाते हुए इससे बचने व दूर रहने संबंधित बिंदुओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा उच्च विद्यालय,महाविद्यालय में महीने में काम से कम 1 दिन निषेध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित जागरुकता अभियान भी संचालित किए जाने की बात कही गई। बैठक में बताया गया कि ड्रग्स, नशीले दवाओं की तस्करी, क्रय-विक्रय, अफीम की खेती जैसे- गैर कानूनी गतिविधियों से संबंधित सूचना प्राप्त करने तथा उक्त संबंधित मामलों में परामर्श अथवा पुनर्वास से संबंधित सहायता के लिए आम जनमानस हेतु टोल फ्री संख्या 1933 जारी किया गया है, इसके अतिरिक्त टोल फ्री संख्या 112 पर भी सूचना प्राप्त किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *