प्राचीन काली मंदिर में 11वां वार्षिक उत्सव मनाया गया

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर जय स्तंभ चौक स्थित प्राचीन काली मंदिर में 11वां वार्षिक उत्सव जागृति नवयुवक मंडल व जागृति नवयुवक महिला मंडल की ओर से श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे माता के विधिवत पूजन, अभिषेक, शृंगार, हवन व आरती के साथ हुई। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। शाम 4 बजे से माता की अमृतवाणी और भजनों की वर्षा के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना से हुई। इसके बाद विभिन्न नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें मंडल की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान लगभग 100 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकू मित्तल व सुमन मित्तल ने पथ वाचिका के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में माता का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। सुहागन महिलाओं को माता का सुहाग प्रसाद भी दिया। माता की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण व भक्तिमय वातावरण में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *