सब एरिया मैनेजर कार्यालय में फहराया तिरंगा

पाण्डवपारा | गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाण्डवपारा के उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय कटकोना में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सब एरिया मैनेजर सुरेश राम द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर खुजराहिल स्कूल कटकोना के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में कार्मिक प्रबंधक जॉन डूनडून, श्रमिक नेता हरि यादव, योगेंद्र मिश्रा, बीके सिंह, अजय सिंह, रमेश कुमार, अशोक दुबे सहित अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *